उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

ललितपुर तेज हवा-बारिश से मौसम सुहावनाः गर्मी से मिली राहत

ललितपुर में सोमवार सुबह करीब 9 बजे तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया। कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिली

 

बारिश शुरू होते ही वातावरण ठंडा हो गया, जिससे लोगों को गर्मी से निजात मिली। इस अचानक हुए मौसम परिवर्तन से आमजन खुश नजर आए।

 

तेज हवाओं के कारण पेड़ों के पत्ते उड़ते हुए सड़कों पर बिखर गए। राहगीर अचानक बदले मौसम के चलते सुरक्षित स्थानों की ओर दौड़ते दिखाई दिए। इन तेज हवाओं से पेड़ों की टहनियां टूटने और बिजली के खंभों व तारों को नुकसान पहुंचने की आशंका बढ़ गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!