उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटका मिला शव
ललितपुर जनपद के बिरधा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिरारी में एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान अंजली राय पत्नी मंगल राय निवासी ग्राम बिरारी के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध माना जा रहा है, वहीं परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में शोक और चर्चा का माहौल है।




