उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
नई बस्ती क्षेत्र में युवक पर धारदार हथियार से हमला
ललितपुर में एक युवक पर धारदार हथियार से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना सदर कोतवाली क्षेत्र की नई बस्ती चौकी इलाके की बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।
घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल हमले के कारणों और आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।




