उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
देशी शराब की दुकान पर निर्धारित समय के बाद अवैध तरीके से हो रही शराब की बिक्री
बालाबेहट स्थित देसी शराब की दुकान से निर्धारित समय के बाद कथित रूप से अवैध तरीके से शराब बिक्री का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। वायरल वीडियो में दुकान पर ओवरटाइम में शराब बिक्री किए जाने का दावा किया जा रहा है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारियों के संरक्षण में नियमों की अनदेखी कर देर रात तक शराब बेची जा रही है। वीडियो वायरल होने के बाद आबकारी विभाग और स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं।




