छापेमारी के दौरान मौके से 125 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, 5000 kg लहन नष्ट किया गया
जिलाधिकारी ललितपुर तथा पुलिस अधीक्षक ललितपुर की अध्यक्षता में तथा जिला आबकारी अधिकारी ललितपुर के निर्देशन में आज दिनांक 05.06.2026 को जनपद ललितपुर की आबकारी विभाग एवं पुलिस की टीम द्वारा ग्राम- चीरा,जनपद-ललितपुर में अवैध मद्य निष्कर्षण के अड्डों को चिह्नित करते हुए छापेमारी की गई।
छापेमारी के दौरान मौके से 125 लीटर अवैध कच्ची शराब की बरामद करते हुए टीम द्वारा मौके पर जमीन में गढ़े हुए ड्रमों को निकालते हुए लगभग 5000 kg लहन नष्ट किया गया। टीम द्वारा 05 महिला अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में थाना-कोतवाली, जनपद ललितपुर में मुकदमा पंजीकृत किया गया। उपर्युक्त संयुक्त टीम में आबकारी निरीक्षक सदर,ललितपुर (अन्विता तिवारी)
आबकारी निरीक्षक पाली,
(प्रशांत मित्तल )एवं
आबकारी निरीक्षक मडावरा, (प्रशांत कुमार) मय आबकारी हमराह एवं कोतवाली ललितपुर के पुलिस उपनिरीक्षक मनीष शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस टीम शामिल रही।




