उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
पारिवारिक विवाद के बाद भाई-बहन ने खाया जहर, अस्पताल में भर्ती
ललितपुर। मड़ावरा थाना क्षेत्र के ग्राम छपरौनी में पारिवारिक विवाद से आहत होकर भाई-बहन ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। दोनों की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ावरा में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है।
प्राप्त जानकारी अनुसार 19 वर्षीय गजेंद्र और उसकी 18 वर्षीय बहन रोशनी ने शनिवार शाम कथित रूप से घर में हुए विवाद के बाद कीटनाशक दवा पी ली। परिजनों का आरोप है कि उनके पिता शराब के नशे में घर पहुंचे थे, जिसके बाद विवाद हुआ। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की हालत फिलहाल नियंत्रण में है और उन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।



