उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

24 घण्टे के अन्दर चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

 

कोतवाली ललितपुर पुलिस द्वारा, चोरी/नकबजनी की घटना कारित करने वाले अभियोग में 24 घण्टे के अन्दर सफल अनावरण करते हुए प्रकाश में आये वांछित 02 अभियुक्तों को चोरी किये गये शत-प्रतिशत माल सहित किया गया गिरफ्तार ।

 

अभियुक्तगण के कब्जे से शत-प्रतिशत माल 02 अदद लॉकेट, 01 अदद गले के हार का आधा टुकड़ा, 02 जोड़ी कानो के टॉप्स, 01 अदद नाक की नथ समस्त पीली धातु के व 01 हाफ पेटी, 04 जोडी पायल, 01 जोडी कड़े, 01 करधौनी, 03 अदद चूड़ियां तथा 71 अदद बिछियाँ समस्त सफेद धातु (कुल अनुमानित कीमत 10 लाख रूपये) किये गये बरामद ।

 

पुलिस अधीक्षक, ललितपुर मो0 मुश्ताक के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक, जनपद ललितपुर कालू सिंह व क्षेत्राधिकारी, सदर सुनील कुमार भारद्वाज के निकट पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली ललितपुर पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत *मु0अ0सं0 631/2026 धारा 305/317(2)/331(3) बी0एन0एस0 में प्रकाश में आये वांछित अभियुक्तगण 01. एलान्सी मोंगिया पुत्र स्व0 जनेब मोंगिया उम्र करीब 21 वर्ष, 02. रामसजीवन मोंगिया पुत्र साँवन जी उम्र करीब 38 वर्ष मूल निवासीगण ग्राम सिंगेपुर थाना महरौनी जनपद ललितपुर हाल निवासी कच्चा टपरा टैल्को ग्राउण्ड चौकाबाग थाना कोतवाली जनपद ललितपुर* को नियमानुसार गिरफ्तार कर, न्यायिक अभिरक्षा हेतु मा0 न्यायालय के समक्ष भेजा गया है ।

 

*घटना का संक्षिप्त विवरण-* वादी मुकदमा द्वारा कोतवाली ललितपुर पर प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया था कि अज्ञात चोर द्वारा उसके मकान की दीवार से घर के अन्दर घुसकर सोने व चांदी के जेवरात चोरी कर कर लिए गये हैं। प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली ललितपुर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था।

 

*प्रकरण की गंभीरता व संवेदनशीलता को देखते हुए घटना के शीघ्र अनावरण हेतु 03 पुलिस टीम लगाई गई थी, जिनके द्वारा सीसीटीवी कैमरों से प्राप्त फुटेज, धरातलीय सूचना व सर्विलांस(मैनुअली/तकनीकी) से प्राप्त तकनीकी डेटा आदि का तकनीकी रूप से अवलोकन व तार्किक विश्लेषण कर अथक प्रयास से प्रकाश में अभियुक्तगण एलान्सी मोंगिया व रामसजीवन उपरोक्त को चोरी किये गये शत-प्रतिशत माल सहित नियमानुसार गिरफ्तार किया गया ।*

 

*पूछताछ का विवरण- अभियुक्तगण एलान्सी मोंगिया व रामसजीवन उपरोक्त ने पूंछने पर बताया कि साहब हम लोग कबाड़ बीनने का काम करते हैं । दिनांक 05.06.2026 को हम लोग कबाड़ बीनने के लिए नहर के पास मुहल्ला नेहरुनगर जुगपुरा गये हुए थे। हम लोग जहां पर कबाड़ बीन रहे थे तो उसी के बगल में स्थित एक मकान का गेट खुला हुआ था और कोई व्यक्ति घर व उसके आस-पास नही दिखाई दे रहा था । तभी हम लोगो ने मौका पाकर घर के अन्दर घुसकर रखे हुए सोने चांदी के जेवरात की चोरी कर ली थी और मौके से चले गये थे । इसके बाद हम दोनो ने चोरी किये हुए सामान को आपस में बांट लिया था जिसको आज बेचने के उद्देश्य से जा रहे थे कि आप लोगो ने हमें पकड़ लिया है । साहब हमसे गलती हो गयी हमे मांफ कर दीजिये ।*

 

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-*

01. एलान्सी मोंगिया पुत्र स्व0 जनेब मोंगिया उम्र करीब 21 वर्ष,

02. रामसजीवन मोंगिया पुत्र साँवन जी उम्र करीब 38 वर्ष मूल निवासीगण ग्राम सिंगेपुर थाना महरौनी जनपद ललितपुर हाल निवासी कच्चा टपरा टैल्को ग्राउण्ड चौकाबाग थाना कोतवाली जनपद ललितपुर ।

 

*गिरफ्तारी का दिनांक-* 07.06.2026

 

*बरामदगी का विवरण-*

*(पीली धातु)*

01- 02 लॉकेट

02- 01 गले के हार का आधा टुकड़ा,

03- 02 जोड़ी कानो के टॉप्स,

04- 01 नाक की नथ

 

*(सफेद धातु)*

01- 01 हाफ पेटी,

02- 04 जोडी पायल,

03- 01 जोडी कड़े,

04- 01 करधौनी,

05- 03 चूड़ियां

06- 71 बिछियाँ

*(कुल अनुमानित कीमत 10 लाख रूपये) ।*

 

 

*गिरफ्तार करने वाली टीम-*

1. प्रभारी निरीक्षक श्री अनुराग अवस्थी कोतवाली ललितपुर जनपद ललितपुर मय टीम ।

 

*नोट- पुलिस अधीक्षक द्वारा घटना का सफल अनावरण/ गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम को उत्साहवर्धन हेतु 25000/- रूपये की धनराशि के नगद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा ।*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!