उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
आवारा कुत्ते को बचाने के प्रयास में बाइक सवार गिरकर गंभीर घायल
ललितपुर । कोतवाली तालबेहट क्षेत्र में सोमवार शाम हाईवे-44 पर आवारा कुत्ते को बचाने के प्रयास में एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट में भर्ती कराया गया। प्राप्त जानकारी अनुसार उदयगुआ निवासी 55 वर्षीय विक्रम पुत्र देव सिंह सोमवार शाम करीब छह बजे तालबेहट से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान बम्हौरी सर गांव के पास हाईवे-44 पर अचानक एक आवारा कुत्ता बाइक के सामने आ गया। कुत्ते को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित हो कर फिसल गई, जिससे विक्रम सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सहायता से उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट में भर्ती कराया गया। जहां पर उसका उपचार जारी है।




