चलती बाइक से गिरी बुजुर्ग महिला, गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती
ललितपुर । थाना मड़ावरा क्षेत्र में सोमवार शाम चलती बाइक से गिरकर कर एक बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल बुजुर्ग महिला को परिजन ने 108 एम्बुलेंस की सहायता से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ावरा में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है। प्राप्त जानकारी अनुसार थाना मड़ावरा क्षेत्र के ग्राम साढूमल निवासी धवावारी (60) पत्नी परमलाल अपने बेटे के साथ मायके में आयोजित एक मुंडन कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थीं। सोमवार शाम दोनों बाइक से जा रहे थे तभी रास्ते में लहर धाम तिराहे के पास बाइक में अचानक झटका लगने से पीछे बैठी धवावारी असंतुलित होकर सड़क पर गिर गईं। जिससे बुजुर्ग महिला घायल हो गई । जिससे राहगीरो की सहायता से 108 एम्बुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ावरा में भर्ती कराया गया। जहां घायल बुजुर्ग महिला का उपचार जारी है।




