उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

कचहरी के जाम में घंटों फंसे अधिकारी, बड़ी मशक्कत के बाद निकले बाहर

 

ललितपुर कचहरी क्षेत्र में भीषण जाम के कारण कई अधिकारी और आम नागरिक घंटों तक फंसे रहे। जाम की स्थिति इतनी गंभीर थी कि अधिकारियों के वाहनों को निकलने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। लंबे इंतजार और प्रयास के बाद किसी तरह जाम खुलवाया गया, तब जाकर अधिकारी अपने गंतव्य के लिए रवाना हो सके।

लगातार लग रहे जाम से आमजन भी परेशान हैं। स्थानीय लोगों ने कचहरी क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!