उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान एक किसान ने जमीन पर कब्जे की शिकायत को लेकर तहसील परिसर में पेड़ पर फांसी लगाने का किया प्रयास
ललितपुर जिले की सदर तहसील में शनिवार सुबह सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान एक किसान ने जमीन पर कब्जे की शिकायत को लेकर तहसील परिसर में पेड़ पर फांसी लगाने का प्रयास किया। किसान के भतीजे ने पेड़ पर चढ़कर उसकी जान बचाई।
इस घटनाक्रम के दौरान किसान के बड़े भाई और मां की भी तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कोतवाली सदर क्षेत्र के ग्राम सिलगन निवासी 20 वर्षीय किसान काशीराम कुशवाहा अपने पिता लक्खी के नाम पर दर्ज 16 डिसमिल जमीन पर कथित कब्जे से परेशान था। वह अपने बड़े भाई रामप्रसाद, मां सखी बाई और अन्य परिजनों के साथ शनिवार सुबह 11 बजे सदर तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुंचा था।




