उत्तर प्रदेश

खराब रास्ते के कारण पैदल निकलना भी मुश्किल

सतोरा। ग्राम पंचायत सतोरा की नई बस्ती आजादपुरा मोहल्ले में रास्ते की हालत खराब होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के कारण रास्ते पर कीचड़ जमा है और जगह-जगह गहरे गड्ढे होने से आवागमन मुश्किल हो गया है। सबसे अधिक परेशानी छोटे बच्चों और स्कूली विद्यार्थियों को हो रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि खराब रास्ते के कारण पैदल निकलना भी मुश्किल है। दोपहिया वाहन चालकों को भी गड्ढों और कीचड़ के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। बारिश के दिनों में स्थिति और भी खराब हो जाती है।

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अठई अहिरवार ने बताया कि रास्ते की बदहाल स्थिति के संबंध में उच्च अधिकारियों को शिकायती पत्र के माध्यम से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक रास्ते की मरम्मत नहीं कराई गई है। उन्होंने बताया कि यह मार्ग पूर्व में मंडी समिति द्वारा बनवाया गया था, जो वर्तमान में जर्जर हालत में पहुंच गया है।

प्रधान प्रतिनिधि ने बताया कि मार्ग की मरम्मत के लिए संबंधित अधिकारियों को कई बार सूचना दी जा चुकी है। इसके बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों से जल्द रास्ते की मरम्मत कराकर आवागमन सुचारू कराने की मांग की है।

इस दौरान ग्रामीण हरप्रसाद अहिरवार, रघुराज सिंह अहिरवार, आकाश अहिरवार, मनीराम अहिरवार, पप्पू अहिरवार, बबलू अहिरवार सहित समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!