उत्तर प्रदेश

जनपद में नहीं थम रही रिश्वतखोरी, डमडम कालोनी में 15000 रिश्वत लेते पकड़े गए रिश्वतखोर बाबू जी, पत्नी ने किया नोट जलाने का प्रयास

ललितपुर में रिश्वतखोर लेखपाल को एंटी करप्शन टीम ने 15 हजार रुपये लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया. टोरिया गांव में तैनात लेखपाल विपुल तिवारी को किसान मनोज राजपूत से रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया. किसान से जमीन की पत्थरगढ़ी और धारा 30/2 की कार्रवाई के नाम पर 50 हजार रुपये की मांग का आरोप, 25 हजार रुपये में डील तय होने की बात. आरोप है कि लेखपाल ने किसान को ललितपुर कोतवाली क्षेत्र की डमडम व्यास कॉलोनी स्थित अपने आवास पर पैसे लेकर बुलाया किसान से 15 हजार रुपये मिलने के बाद लेखपाल ने रकम अपनी पत्नी को थमा दी आरोप है कि एंटी करप्शन टीम को देखकर पत्नी ने किचन में जाकर नोट जलाने का प्रयास किया किसान की शिकायत पर झांसी एंटी करप्शन टीम ने कार्रवाई करते हुए लेखपाल को गिरफ्तार किया.एंटी करप्शन टीम ने आरोपी लेखपाल को कोतवाली ललितपुर में पूछताछ के लिए बैठाया, सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई जारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!