उत्तर प्रदेश
धन्वंतरि जयंती पर चिकित्सकों ने किया भगवान धन्वंतरि का पूजन
आरोग्य, निरोगी जीवन और मानव सेवा का लिया संकल्प
महरौनी,धन्वंतरि जयंती के पावन अवसर पर चिकित्सकों ने भगवान धन्वंतरि का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर सर्वजन के उत्तम स्वास्थ्य एवं सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्प अर्पित किए गए तथा आरती की गई।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान धन्वंतरि आयुर्वेद के जनक एवं देवताओं के वैद्य माने जाते हैं। वे आरोग्य, निरोगी जीवन और दीर्घायु के प्रतीक हैं। इसी उपलक्ष्य में धन्वंतरि जयंती को राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।




