उत्तर प्रदेश
जिलाधिकारी ने किया पाली पुस्तकालय का भव्य शुभारंभ, विद्यार्थियों को मिलेगा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का बेहतर अवसर
पाली (ललितपुर)। नगर पंचायत पाली में शिक्षा एवं युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए पाली पुस्तकालय का भव्य शुभारंभ किया गया। पुस्तकालय का उद्घाटन जिलाधिकारी सत्य प्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मां सरस्वती का विधिवत पूजन-अर्चन एवं हवन किया गया। पूरे कार्यक्रम का माहौल धार्मिक एवं उत्साहपूर्ण रहा।




