उत्तर प्रदेशराजनीतिराज्य

सेमिनार मेें छात्राओं को दी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी महिला थानाध्यक्ष ने नगर पालिका बालिका इंटर कालेज में लगाया मिशन शक्ति सेमिनार

ललितपुर। महिलाओं तथा बच्चों की सुरक्षा सम्मान तथा स्वावलंबन हेतु शारदीय नवरात्रि के पर्व पर मिशन शक्ति के फैज 5 के 90 दिवसीय विशेष अभियान के तहत महिला थाना ललितपुर पुलिस द्वारा नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं को साइबर क्राइम व महिला सशक्तिकरण आदि के सम्बन्ध में सेमिनार कर जागरूक किया गया। पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक के निर्देंशन में गुरूवार को महिलाओं तथा बच्चों की सुरक्षा सम्मान तथा स्वावलंबन हेतु शारदीय नवरात्रि के पर्व पर मिशन शक्ति के फैज 5 के 90 दिवसीय विशेष अभियान के शुभारंभ पर महिला थाना प्रभारी स्वाति शुक्ला व मिशन शक्ति महिला टीम नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज में साइबर क्राइम, महिला सशक्तिकरण, लैंगिक समानता विषय पर गतिविधियों तथा गोष्ठी सेमिनार कार्यशाला का आयोजन कर जागरूक किया गया। सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया तथा हेल्पलाइन नंबर वीमेन पावर हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी गई तथा हमारे कानूनी प्रावधानों शिक्षा का अधिकार, बाल विवाह, दहेज प्रथा, घरेलू हिंसा आदि के बारे में बताया गया तथा बच्चों के साथ होने वाली यौन हिंसा, छेड़छाड़, घरेलू हिंसा आदि मुद्दों पर जागरूक करने हेतु रोचक गतिविधियों के माध्यम से जानकारी प्रदान की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *