उत्तर प्रदेशधर्म/अध्यात्मराजनीतिराज्य

जय बाबा अमरनाथ शिव मंदिर पर भगवान भोलेनाथ का हुआ अभिषेक

ललितपुर। नेहरू नगर रेल्वे क्वाटर के पास कालोनी में स्थित जय बाबा अमरनाथ शिव मंदिर पर सुबह से ही महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शिव के भक्तों का आना शुरू हो गया था। शिव के भक्तों ने बड़े ही विधि विधान से भगवान शिव का गाजे बाजे के साथ अभिषेक, हवन पूजन किया-शिव के भक्तों ने मन्दिर पर आकर भगवान भोलेनाथ को जल, बेलपत्री, धतूरा, पुष्प, बैर, दूध, दही, शहद, भांग आदि समर्पित कर पूजा अर्चना की। भगवान भोलेनाथ की प्रतिमाओं का अभिनव श्रृंगार किया गया था। महाशिवरात्रि पर भाग लेने के लिये श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। दिनभर शिव मंदिर पर धार्मिक कार्यक्रमों की धूम मची रही। शिव की भक्ति में डूबे श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगा रहे थे। चारों तरफ बम-बम बोले व हर हर महादेव के जयकारे गूंज रहें थे और ढोलो की थापो पर मद मस्त होकर शिव के सभी भक्त नाच रहे थे। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। शिवजी के भक्तों ने भोलेनाथ के प्रसाद को ग्रहण कर सच्ची श्रद्वा प्रस्तुत की। इस दौरान अजय सोनी, अनुराधा, आनन्द सोनी, किरन, धीरज सोनी, लता, अंशिका सोनी, अमृतिया सोनी, नित्या सोनी, अशवनी सोनी, अनिकेत सोनी, देवेन्द्र राय ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *