उत्तर प्रदेश
ग्राम पिपरिया जागी निवासी 30 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, परिजनों का आरोप गांव में बिक रही अवैध शराब बनी मौत का कारण
थाना पाली अंतर्गत ग्राम पिपरिया जागीर निवासी एक युवक को पाली पुलिस द्वारा गंभीर हालत में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरधा में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों की टीम ने चिकित्सकीय परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। उक्त मामले में परिजनों ने गुरुवार सुबह के समय जानकारी देते हुए बताया कि बीते लगभग तीन दिन पूर्व पति-पत्नी में हुए विवाद के बाद, पत्नी थाने पर शिकायत दर्ज कराते हुए अपने मायके चली गई थी। पत्नी के जाने के बाद से उसने लगातार तीन दिनों तक खाना नहीं खाया। व गांव के एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से बेची जा रही शराब को लगातार तीन दिनों तक पीने से उसकी मौत हुई है।
परिजनों ने गांव में अवैध शराब की बिक्री पर पाबंदी लगाने की मांग की।




