उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

मड़ावरा में पति-पत्नी ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया

शराब के नशे में पति ने उठाया कदम, पत्नी ने भी किया सेवनललितपुर के मड़ावरा थाना क्षेत्र के ग्राम धुरवारा में शुक्रवार शाम एक दंपत्ति ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। हालत बिगड़ने पर दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मड़ावरा में भर्ती कराया गया। पति की गंभीर हालत को देखते हुए उसे ललितपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

 

जानकारी के अनुसार, ग्राम धुरवारा निवासी बृजमोहन (32) शुक्रवार शाम शराब पीकर घर पहुंचे। इस पर उनकी पत्नी वर्षा ने नाराजगी व्यक्त की। इसी बात से क्षुब्ध होकर बृजमोहन ने घर में रखी कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया।जब पत्नी वर्षा ने बृजमोहन को कीटनाशक दवा पीते देखा, तो उसने भी वही दवा पी ली। इसके बाद दोनों की हालत बिगड़ने लगी। परिवार के अन्य सदस्यों ने दंपत्ति को बदहवास हालत में पड़ा देखा तो तत्काल उन्हें उपचार के लिए मड़ावरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए।

 

सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद बृजमोहन की हालत में सुधार नहीं हुआ, जिसके चलते डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज ललितपुर रेफर कर दिया। वहीं, वर्षा की हालत में सुधार होने पर परिजन उसे अपने साथ घर ले गए। बताया जाता है कि बृजमोहन शराब पीने का आदी है, जिसके कारण परिवार में अक्सर कलह होती थी। इसी वजह से दंपत्ति ने यह कदम उठाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!