उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

सेंट्रल टीईटी (CTET) की परीक्षा संपन्न, दूर-दराज से आए परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा

उत्तर प्रदेश में सेंट्रल टीईटी (CTET) की परीक्षा आयोजित की गई। इस परीक्षा में 400 से अधिक अभ्यर्थियों ने भाग लिया। सुबह की पाली में 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक हुई इस परीक्षा में दूर-दराज से आए परीक्षार्थियों को सामाजिक विषय और विज्ञान के प्रश्नों में कठिनाई का सामना करना पड़ा।

महोबा से आए अभ्यर्थी शिव वर्मा ने बताया कि हालांकि पूरा पेपर ठीक रहा, लेकिन सामाजिक विषय के कुछ प्रश्नों को हल करने में उन्हें काफी परेशानी हुई, जिसके कारण कुछ उत्तर छूट गए।

 

हमीरपुर के छात्र विष्णु प्रजापति ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि विज्ञान विषय के कुछ प्रश्नों के उत्तर वे नहीं दे पाए। उन्होंने यह भी बताया कि प्रश्न पत्र काफी लंबा था।

 

इसी तरह, महोबा से आई महिला अभ्यर्थी आरती ने भी बताया कि उन्हें विज्ञान और सामाजिक विषय के कुछ सवालों के जवाब देने में दिक्कत हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!