उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
नाराहट में मजदूर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
ललितपुर। थाना नाराहट क्षेत्र में एक 35 वर्षीय मजदूर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक भागचंद्र पुत्र स्व. बाबू कुशवाहा गुजरात में मजदूरी करता था और गुरुवार को घर लौटा था। बताया गया कि मकान निर्माण के दौरान बकाया पैसों के लेनदेन को लेकर वह तनाव में था। शुक्रवार रात खाना खाने के बाद वह कमरे में सो गया। शनिवार सुबह पड़ोसी की बच्ची अपनी छत से उसे कमरे में छत के कुंदे से साड़ी के सहारे फंदे पर लटका देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। मृतक अपने परिवार में एक बहन का इकलौता भाई था और उसके दो पुत्र व एक पुत्री हैं।




