उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
खेत में सिंचाई करने गए किसान की संदिग्ध मौत
ललितपुर। थाना महरौनी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पाली जखौरा निवासी 57 वर्षीय किसान कनई सिंह पुत्र केहर सिंह की खेत में बेहोशी की हालत में मिलने के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। वह शुक्रवार सुबह खेत में गेहूं व मटर की फसल की सिंचाई करने गया था। सुबह ग्रामीणों ने उसे खेत में अचेत पड़ा देखा और परिजनों को सूचना दी। परिजन उसे महरौनी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने सर्पदंश या हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।




