सपा की बैठक सम्पन्न
ललितपुर। समाजवादी पार्टी की मासिक समीक्षा बैठक जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठनात्मक मजबूती, आगामी राजनीतिक रणनीति तथा एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) को लेकर विस्तार से मंथन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह यादव ने एसआईआर प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि भाजपा वोट काटने और लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने की साजिश कर रही है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी जनता के मताधिकार की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी और किसी भी कीमत पर वोटर सूची में गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अपने-अपने बूथों पर पूरी मजबूती से खड़े रहें, मतदाता सूची पर नजर रखें और किसी भी प्रकार की अनियमितता की सूचना तत्काल पार्टी नेतृत्व को दें। उन्होंने आगे कहा कि बूथ स्तर की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। बैठक में संगठन को और अधिक सक्रिय करने, जनसंपर्क बढ़ाने तथा आम जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने पर भी चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेतृत्व को भरोसा दिलाया कि वे पूरी निष्ठा और मजबूती के साथ पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे। इस दौरान जिला महासचिव डा. शिशुपाल सिंह लोधी, पूर्व जिलाध्यक्ष ज्योति सिंह लोधी, जिला उपाध्यक्ष भजनलाल कुशवाहा, स्नातक विधायक प्रतिनिधि विजय सिंह यादव, नगर अध्यक्ष अभि जैन, रामविलास रजक, अरशद मंसूरी, हरीसिंह यादव, मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड जिलाध्यक्ष इंजी.हृदेश यादव मुखिया, बाबूलाल पाल, पिछड़ा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत, राजेंद्र सिंह यादव, लाखन यादव रोंडा, छात्र सभा जिलाध्यक्ष गौरव विश्वकर्मा, राजेश झा, रामकुमार यादव बम्हौरी कलां, राजेश यादव, दारासिंह यादव, यशपाल सिंह यादव, हरीमोहन यादव, पूजा यादव बुंदेलखंडी, शहरोज खान, जिला प्रवक्ता प्रमोद इमलिया, ऋषि यादव, जगदीश, नीरज यादव, राजेंद्र यादव, जिला मीडिया प्रभारी राममूर्ति तिवारी, वीरेंद्र सिंह, उदय सिंह यादव, सुखदयाल अहिरवार, शाहिद अली, हुकुम सिंह यादव, पुष्पेंद्र यादव एड, अजय यादव, राजबहादुर सिंह एड, कमलसिंह यादव, इंद्रपाल यादव, रजत घावरी, जगदीश प्रधान, जुगल किशोर, देशराज यादव, चारू सतभैया, बिट्टू यादव, यशवंत यादव, विक्की रजक, यशपाल बंधपुरा, जयसिंह बरैना, रामसिंह सहित अनेक सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।




