उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

ललितपुर में संदिग्ध अवस्था में मिला मध्य प्रदेश के हलवाई का शव

ललितपुर में संदिग्ध अवस्था में गूळ में मिला मध्य प्रदेश के हलवाई का शव , परिजन बोले शनिवार की सुबह घर से निकला था , पोस्टमार्टम के बाद पता चल सकेगा मौत का कारण

ललितपुर जिले के कस्बा बानपुरा में संदिग्ध अवस्था में नहर की गूल में भरे पानी में मध्य प्रदेश के हलवाई का शव शनिवार को दोपहर में मिलने से हड़कंप मच गया । घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । वहीं पुलिया से गिरकर मौत होने की आशंका परिजनों ने जताई है ।
मध्य प्रदेश के जिला टीकमगढ़ अंतर्गत ग्राम मानिकपुर निवासी 45 वर्षीय राकेश पाल पुत्र मुल्ला शनिवार की सुबह साढ़े दस बजे के दरम्यान घर से निकला था ,उसके बाद उन्हें दोपहर में सूचना मिली कि राकेश पाल का शव उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिला के कस्बा बानपुर में किला के पास नहर की गूल में बह रहे पानी में पड़ा है । परिजन तत्काल बानपुर पहुंचे ,वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
वहीं बताया जा रहा कि राकेश गांव से बानपुर पहुंचा और वह गूल की पुलिया पर बैठ गया ,तभी वह अचानक पीछे गूल में जा गिरा , जिसके चलते पानी में उसका मुंह डूबने से उसकी मौत हो गई ।
परिजनों ने बताया कि मृतक के दो पुत्र है और वह तीन भाई तीन बहनों में दूसरे पांच नंबर का था और वह हलवाई का काम करता था ।
थानाध्यक्ष बानपुर अरुण तिवारी ने बताया कि कस्बे में गूल में एक युवक का शव मिला है ,शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ,उसकी मौत कैसे हुई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चल पाएगा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!