उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
अज्ञात कारणों के चलते युवक ने लगाई फांसी
.बार थाना क्षेत्र के पुलवारा गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 20 वर्षीय खेमचंद कुशवाहा निवासी जमालपुर के रूप में हुई है, जो अपनी बुआ के यहां रहकर खेती करता था। बताया जा रहा है कि वह शुक्रवार को घर से भूसा लेने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। शनिवार सुबह खेत मालिक ने उसका शव आम के पेड़ पर लटका देखा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी अजमेर सिंह भदौरिया के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है, फिलहाल जांच जारी है।




