उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

तेज हवा से किसान के सोलर पैनल क्षतिग्रस्त

 

 

ललितपुर जिले में देर रात आई तेज हवा, बारिश और ओलावृष्टि से कई किसानों को नुकसान हुआ है। इसी क्रम में ग्राम रमेशरा के किसान कुंज बिहारी सिंह का सोलर पैनल क्षतिग्रस्त हो गया।

 

तेज हवा के कारण उनके लगभग पांच सोलर पैनल उड़ गए और टूट गए। किसान कुंज बिहारी सिंह ने बताया कि उन्होंने यह सोलर पैनल डेढ़ लाख रुपये की लागत से लगवाया था, जिसका उपयोग वे अपनी चार एकड़ भूमि की फसल की सिंचाई के लिए करते थे।

 

सोलर पैनल के क्षतिग्रस्त होने से उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। अब वे अपनी फसलों की सिंचाई नहीं कर पाएंगे, जिससे उनकी खेती और परिवार के भरण-पोषण पर सीधा असर पड़ेगा।

 

किसान ने प्रशासन से आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की मांग की है ताकि वे इस नुकसान से उबर सकें और अपनी खेती जारी रख सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!