उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
ललितपुर में धूमधाम से मनाई जा रही अम्बेडकर जयंती, राज्यमंत्री,एसपी ने बाबा साहब की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
ललितपुर बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की जयंती जगह जगह विभिन्न संगठनों द्वारा मनाई जा रही है । भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जेल चौराहे के पास स्थित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर पार्क पहुंच कर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया । जहां सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, नगर पालिका अध्यक्ष सोनाली जैन सहित अनेक भाजपाइयों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया ।

वहीं भारत रत्न’ डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर पुलिस अधीक्षक मो,मुश्ताक द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स, ललितपुर में पुलिस अधिकारी कर्मचारियो के साथ डॉ भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण व श्रद्धा-सुमन अर्पित किये गये तत्पश्चात उनकी नीतियों व विचारों का स्मरण कर,उन्हें नमन किया गया।




