उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
ललितपुर के पिसनारी क्षेत्र में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा, मारपीट का वीडियो वायरल
ललितपुर। शहर के पिसनारी क्षेत्र में असामाजिक तत्वों की बढ़ती गतिविधियों ने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है। हाल ही में इलाके से एक मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवक आपस में झगड़ते और एक-दूसरे पर हमला करते नजर आ रहे हैं।
कुछ युवकों के बीच कहासुनी के बाद मामला बढ़ गया और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक बिना किसी डर के सरेआम हंगामा कर रहे हैं, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि पिसनारी क्षेत्र में पिछले कुछ समय से असामाजिक तत्वों का जमावड़ा बढ़ता जा रहा है, जिससे आए दिन विवाद और झगड़े हो रहे हैं। लोगों ने पुलिस प्रशासन से इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है।




