उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
बारदाने की कमी से ठप पड़ी गेहूं तुलाई, मंडी में लगे ढेर बने मुसीबत
रबी विपणन सत्र के दौरान क्षेत्र के गेहूं क्रय केंद्रों पर व्यवस्थाओं की पोल खुलती नजर आ रही है। बारदाने (बोरों) के अभाव के चलते किसानों का गेहूं तौल नहीं हो पा रहा, जिससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। कई दिनों से अपनी उपज लेकर क्रय केंद्रों पर डेरा डाले बैठे किसानों को सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा है, लेकिन समस्या का समाधान होता नहीं दिख रहा।




