उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
ललितपुर के कस्बा बांसी में भीषण सड़क हादसा,ट्रक की टक्कर से दो युवक घायल
ललितपुर जनपद के कस्बा बांसी में शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने दो युवकों को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद ट्रक ने युवकों को कई मीटर तक घसीटते हुए आगे बढ़ती रही, जिससे घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।
स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल युवकों को सड़क से हटाकर उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। लोगों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है और उन्होंने क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रकों पर रोक लगाने की मांग की है।




