उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

घोड़े ने की एसबीआई के एटीएम को तोड़ने की कोशिश

 

 

बबीना। आज सुबह से मुख्य मार्ग, स्टेशन रोड एवं कबाड़ी बाजार क्षेत्र में दो लावारिस घोड़े घूमते नजर आए, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी और डर का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ये घोड़े अनियंत्रित होकर इधर-उधर दौड़ रहे थे और किसी भी समय बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकते थे।

 

सुबह स्टेशन रोड स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम पर एक घोड़े ने गेट तोड़ने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद एक व्यक्ति द्वारा साहस दिखाते हुए एटीएम की शटर गिरा दी, जिससे बड़ी क्षति होने से बच गई।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी बबीना को भी सूचना देकर अवगत करा दिया गया था। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो इस प्रकार की घटनाएं कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती हैं।

 

प्रशासन से मांग की जा रही है कि ऐसे मामलों में पशु मालिकों की जिम्मेदारी तय की जाए और लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!