झांसी में जज को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई जज की सुरक्षा
लिखा-हमारी कौम के लोगों को सजा सुनाई, 30 अप्रैल तक मार देंगे
झांसी में जज आदित्य चतुर्वेदी को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। डाक से जिला और सत्र न्यायाधीश को भेजे गए पत्र में लिखा है- जिला कोर्ट लखनऊ में आदित्य चतुर्वेदी ने कई मुकदमों में हमारी कौम के बेगुनाह लोगों को सजा सुनाकर घर तबाह कर दिए। हम सभी लोग कई दिनों से उनकी गतिविधियों पर ध्यान दे रहे हैं। 30 अप्रैल तक इनको न्यायालय परिसर में बम से उड़ा देंगे।
धमकी भरा पत्र मिलने के बाद जिला कोर्ट के अधिकारी ने एसपी सिटी को पत्र भेजकर मामले की जानकारी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जज और उनके घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
सहायक पुलिस अधीक्षक अरीबा नोमान ने बताया कि किसी ने डाक भेजकर जज को डराने व धमकाने की कोशिश की है। यह डाक न्यायालय परिसर स्थित डाकघर से प्राप्त हुई है।
प्रथम दृष्यता प्रतीत होता है कि किसी शरारती तत्व ने ये कार्य किया है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। न्यायालय की सुरक्षा बढ़ाई गई है। साथ ही जज की सिक्योरिटी बढ़ाई गई है।
बाईट : अरीबा नोमान,
सहायक पुलिस अधीक्षक




