उत्तर प्रदेशक्राइम
सुरक्षित नहीं रह पा रही नवनिर्मित सडक़ें
ललितपुर। शहर में कई जगहों पर नवीन सडक़ों का निर्माण किया जा रहा है लेकिन कई सडक़ें गड्ढायुक्त होने से बच नहीं पा रही है। ऐसी ही दो सडक़ें है, जिन्हें बीते माहों में बनाया गया था लेकिन ये सडक़ें ज्यादा दिन तक सुरक्षित नहीं रह पाई। जहां गेंदालाल पेट्रोल पंप के पीछे सीसी सडक़ को पाइप लाइन के लीकेज की मरम्मत के चलते खोद दिया गया, जिससे यहां गड्ढा हो गया। इसी तरह पानी की बड़ी टंकी के पास मुख्य मार्ग पर एक गड्ढा हो गया है, इस गड्ढे को पाइप लाइन लीकेज के चलते खोदा गया था। इन दोनों ही गड्ढों को अभी तक सड़ के लेबिल में नहीं किया गया है। मोहल्ला तालाबपुरा के डोंडाघाट में कर्बला रोड का बीते माहों में निर्मित किया गया था, जिसे पाइप लाइन बिछाने के लिए खोद दिया गया है, जिससे इस सडक़ की हालत देखते ही बनती है।




