उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

सिलगन रेलवे अंडर पास में बन रहे जाम जैसे हालात

 

सहालग के सीजन में अंडर पास में बढ़ रहा वाहनों का दवाब

ललितपुर। सिलगन रेलवे अंडर पास में जाम जैसे हालात बन रहे हैं। बुधवार को ऐसा ही हाल रहा। यहां वाहनों की कतार लगने से आ रहे लोगों को सामान्य हालात बनने में घंटों परेशान होना पड़ा।

इस समय सहालग का सीजन चल रहा है। इस कारण बाजारों में खूब भीड़भाड़ देखी जा रही है जो जाम जैसी हालात के लिए सहायक बन रहे हैं। इस समस्या से शहर के बाजार सहित विभिन्न मार्ग जूझ रहे हैं। वहीं, सिलगन रेलवे अंडर पास में भी जाम जैसी स्थिति उत्पन्न हो रही है। बुधवार को भी यहां वाहनों की कतार लग गई। इस कारण अंडर पास से गुजर रहे लोगों को घंटों परेशान होना पड़ा। उधर, नागरिकों का कहना है कि अंडर पास में जाम लगने का सबसे बड़ा कारण अंधी सडक़ का होना है। अंडर पास से गुजरते समय वाहन चालकों को सामने से आ रहे वाहन का पता नहीं चलता। कई बार तो अचानक वाहन सामने आ जाता है, जिससे दूसरी ओर से आ रहा वाहन चालक हड़बड़ा जाता है और उसे अपना वाहन नियंत्रण करना कठिन हो जाता है। यहां आए दिन जाम जैसे हालात बन जाते हैं। इस समय सहालग का सीजन है, जिस कारण लोग बाजारों में खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं। मध्य प्रदेश के करीबी जिलों से भी वाहन आ जा रहे हैं, जिससे वाहनों का दवाब सडक़ों पर बढ़ गया है। इस स्थिति को जानकर भी जिम्मेवार अंजान बने हैं, जिस कारण वाहन चालकों के साथ राहगीरों को भी इस समस्या से निजात नहीं मिल पा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!