उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

परचून खोखे में शार्ट सर्किट से अचानक लगी आग, हजारों का जला समान

परचून खोखे में शार्ट सर्किट से अचानक लगी आग, हजारों का जला समान मड़ावरा क्षेत्र के रजोला गांव में गुरुवार दोपहर को एक परचून के खोखे में आग लग गई। यह हादसा विद्युत केविल में हुई स्पार्किंग के कारण हुआ, जिससे हजारों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार रजोला निवासी उजबक सिंह एक लकड़ी के खोखे में परचून की दुकान चलाते थे। गुरुवार दोपहर खोखे के ऊपर से गुजर रही विद्युत केबल में अचानक स्पार्किंग हुई। आग की चिंगारी सीधे खोखे पर गिरी, जिससे उसमें आग लग गई। घटना के समय कई ग्रामीण खोखे के पास मौजूद थे। आग लगते ही उनमें हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तुरंत पानी की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। लगभग 30 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक खोखा और उसके अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था। पीड़ित उजबक सिंह ने बताया कि उनके खोखे में करीब 20 से 30 हजार रुपए का सामान रखा हुआ था। आग लगने से खोखा और उसमें रखा पूरा सामान नष्ट हो गया है। उन्होंने प्रशासन से आर्थिक सहायता की गुहार लगाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!