उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

बिरधा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में युवती को छोड़कर युवक फरार, पुलिस को दी गई सूचना

 

 

बिरधा। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिरधा में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक एक युवती को अस्पताल परिसर में छोड़कर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि युवती दृष्टिबाधित (आंखों से अंधी) है और काफी परेशान अवस्था में अस्पताल पहुंची थी।

 

युवती ने अस्पताल स्टाफ को बताया कि वह पिछले करीब डेढ़ साल से युवक के साथ इंदौर में रह रही थी। युवती ने स्वयं को महौली निवासी बताया है, जबकि युवक सलैया का रहने वाला बताया जा रहा है।

 

जानकारी के अनुसार युवक युवती को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर आया था, लेकिन कुछ देर बाद उसे वहीं छोड़कर बिना बताए भाग गया। घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल प्रबंधन ने मामले को गंभीरता से लिया।

 

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के अधीक्षक द्वारा मामले की सूचना नाराहट थाना प्रभारी को मौखिक रूप से दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है तथा युवक की तलाश की जा रही है।

 

फिलहाल युवती अस्पताल परिसर में सुरक्षित है और उससे पूछताछ कर उसके परिजनों तथा युवक के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!