उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

प्रभारी मंत्री ने की विकास कार्यों की ऑनलाइन समीक्षा

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के संसाधनों के सदुपयोग के संबंध में विभिन्न निर्देश निर्गत किए हैं, जिसमें उन्होंने प्रमुखता से इस बात पर जोर दिया है कि हमें ईंधन की बचत की दिशा में प्रभावी कदम उठाने हैं तथा जनपद स्तर पर जो बैठकें होती हैं उन्हें यथासंभव ऑनलाइन या वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया जाए।

इसी के क्रम में जनपद के प्रभारी मंत्री राज्यमंत्री, अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज उ0प्र0 दानिश आजाद अंसारी ने माह मई की जनपद समीक्षा बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की। बैठक में जिलाधिकारी सत्य प्रकाश ने अवगत कराया कि जनपद ललितपुर की ऑवरऑल रैंक 11 वे नम्बर पर हैं।

अवैध कटान की समीक्षा करने पर डीएफओ ने अवगत कराया कि अवैध कटान करने वाले वाहनों को पकड़ा गया है और उनके स्वामियों पर एफआईआर करायी गई है। जिस पर प्रभारी मंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिये कि जनपद में किसी भी कीमत पर अवैध कटान नहीं होना चाहिए।

नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि शहर में अधिकांश सड़कें खुदी पड़ी हैं, जिलाध्यक्ष भाजपा ने बताया कि विगत बैठक में इंगित करायी गई सड़कों पर आज तक निर्माण कार्य नहीं कराया गया है, जिस पर प्रभारी मंत्री ने नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को त्वरित गति से रोड रेस्टोशन कार्य कराने के निर्देश दिये।

विद्युत आपूर्ति की समीक्षा के दौरान बताया गया कि जनपद में आपूर्ति की काफी शिकायतें आ रही हैं, जिस पर प्रभारी मंत्री ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि खराब ट्रांसफार्मरों की 24 घण्टे के अंदर सुधारा जाए और फाल्ट की सूचना पर तत्काल मरम्मत की जाए। राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने कहा कि विद्युत विभाग के अधिकारी विद्युत समस्या पर ध्यान दें, अन्यथा मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि जिले के सभी तालाब भर दिये गए हैं, जिस पर जिलाध्यक्ष भाजपा ने बताया कि तालबेहट, जखौरा आदि क्षेत्रों में तालाब नहीं भरे गए हैं, जिस पर जिलाधिकारी ने तीन सदस्यीय टीम बनाकर तालाबों की जांच करायी जायेगी।लघु सिंचाई की समीक्षा में अधिशासी अभियन्ता लघु सिंचाई की अनुपस्थिति पर उनका एक दिन का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण तलब किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!