उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

मड़ावरा में युवक ने किया जहर का सेवन, सीएचसी में भर्ती

 

 

मड़ावरा/ललितपुर। थाना क्षेत्र के ग्राम बछरावनी में सोमवार शाम एक युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) मड़ावरा में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है।

 

जानकारी के अनुसार ग्राम बछरावनी निवासी गोविंद सिंह (28) पुत्र मिशन ने घर में रखी कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। कुछ देर बाद परिजनों ने उसे बदहवास हालत में देखा तो घर में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में परिजन निजी वाहन से उसे सीएचसी मड़ावरा लेकर पहुंचे।

 

परिजनों का कहना है कि युवक ने शराब के नशे में यह कदम उठाया। हालांकि जहर सेवन के पीछे की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। चिकित्सकों द्वारा युवक का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज ललितपुर रेफर किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!