उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

सूने मकान का ताला तोड़ लाखों के जेवर और नगदी चोरी

शादी में गया था परिवार, आजादपुरा की शारदा बिहार कॉलोनी में बड़ी वारदात
ललितपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला आजादपुरा स्थित मां शारदा बिहार कॉलोनी में अज्ञात चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात और नगदी चोरी कर ली। घटना के समय मकान मालिक परिवार सहित मध्य प्रदेश में रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह में गया हुआ था। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार ग्राम डोगराखुर्द थाना नाराहट निवासी भूप्रताप सिंह पुत्र आदित्य नारायण सिंह वर्तमान में मां शारदा बिहार कॉलोनी में निवास करते हैं। बताया गया कि 22 मई को वह अपने परिवार के साथ पन्ना (मध्य प्रदेश) शादी समारोह में शामिल होने गए थे और मकान में ताला बंद था। अगले दिन सुबह करीब चार बजे उनके चाचा पुष्पेन्द्र सिंह ने घर का मुख्य दरवाजा खुला और ताला टूटा देखा। अंदर जाकर देखने पर कमरों का सामान बिखरा पड़ा मिला। इसकी सूचना तत्काल भूप्रताप सिंह को दी गई। पीडि़त के वापस लौटने पर जांच करने पर पता चला कि चोरों ने अलमारी का लॉक तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात और नगदी चोरी कर ली। चोरी गए सामान में करीब दो तोला सोने का हार, कानों की झुमकी, सोने के फूल, अंगूठी, चांदी के चूरा, पायल, पैरों के छल्ले, नीलम रत्न, गुल्लक में रखे 15 से 20 हजार रुपये तथा अलग से रखे पांच हजार रुपये नगद शामिल हैं। पीडि़त का आरोप है कि घटना की जानकारी 23 मई की सुबह ही डायल 112 और गोविन्द सागर बांध चौकी पुलिस को दे दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद तुरंत मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। बाद में लगातार प्रयास के बाद सोमवार रात को पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज किया। कोतवाली पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ बीएनएस की धारा 305 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!