पानी की कमी और भीषण गर्मी के कारण हजारों मछलियां मर गईं, मछुआरों को लाखों का नुकसान
महरौनी तहसील के ज़रिया ग्राम पंचायत स्थित तालाब में पानी की कमी और भीषण गर्मी के कारण हजारों मछलियां मर गईं। मछुआरों ने सुबह तालाब में सैकड़ों मरी हुई मछलियां तैरती देखीं। इस घटना से उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

मछुआरों ने बताया कि उन्होंने सरकारी टेंडर के तहत इस तालाब का ठेका लिया था। इसमें उन्होंने शुरुआती निवेश किया था। इसके बाद मछली के बीज डालने और तालाब के रखरखाव में भी काफी पैसा खर्च किया था।
इस भारी नुकसान के बाद, मछुआरों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने मांग की है कि तालाब को कहीं से पानी की व्यवस्था कर भरवाया जाए, ताकि बची हुई मछलियों को मरने से बचाया जा सके।
गौरतलब है कि ज़रिया ग्राम पंचायत के इस तालाब पर करीब सौ मछुआरे परिवारों का भरण-पोषण निर्भर करता है। इस घटना से उनके सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है, जिससे उनके परिवारों के लिए आजीविका का रास्ता बंद हो गया है।
इस दोरान कुन्नू . प्रदीप. नंदलाल,राजू, मनोहर. नीरज.गज्जू,मनोज आदि ने शिकायत दर्ज कराई




