उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

रोहिणी बांध पर युवाओं की खतरनाक स्टंटबाजी, मौत को दे रहे दावत, वीडियो वायरल

 

 

ललितपुर। जनपद के प्रसिद्ध रोहिणी बांध पर युवाओं द्वारा ऊंचाई से पानी में छलांग लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ युवक बांध की ऊंचाई से गहरे पानी में कूदते नजर आ रहे हैं, जिससे उनकी जान को गंभीर खतरा बना हुआ है।

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि रोहिणी बांध पर आए दिन युवा रोमांच के नाम पर इस तरह के खतरनाक स्टंट करते हैं। जरा सी चूक होने पर बड़ा हादसा हो सकता है। बावजूद इसके सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी के पर्याप्त इंतजाम नजर नहीं आते।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!