महेंद्र सागर तालाब में मिला लापता युवक का शव, फैली सनसनी
शहर के महेंद्र सागर तालाब में शुक्रवार को एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकलवाया।
पुलिस जांच के दौरान मृतक की पहचान दिनेश कुमार साहू पिता हरिशंकर साहू उम्र 43 वर्ष निवासी नारगुड़ा दरवाजा, संतोषी माता मंदिर के पास टीकमगढ़ के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दिनेश कुमार साहू गुरुवार रात से बिना बताए घर से निकले थे, जिसके बाद परिजन उनकी तलाश कर रहे थे।
घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस पहुंची मौके पर पहुंचकर तालाब में से शव को बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।
कोतवाली पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।




