उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर प्रेस क्लब में गोष्ठी आयोजित

 

गणेश शंकर विद्यार्थी को दी श्रद्धांजलि

ललितपुर। हिन्दी पत्रकारिता दिवस के पावन अवसर पर शनिवार को प्रेस क्लब (पंजीकृत) के तत्वावधान में स्थानीय अमर शहीद पं. गणेश शंकर विद्यार्थी पत्रकार भवन में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेस क्लब अध्यक्ष राजीव बबेले (सप्पू) ने की। कार्यक्रम की शुरुआत अमर शहीद पत्रकार पं. गणेश शंकर विद्यार्थी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। प्रेस क्लब संरक्षक मंडल के सदस्यों, पदाधिकारियों तथा प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े वरिष्ठ पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी। गोष्ठी में वक्ताओं ने हिन्दी पत्रकारिता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए पत्रकारिता के गौरवशाली इतिहास को याद किया। संरक्षक मंडल के सदस्यों ने उपस्थित पत्रकारों को शुभकामनाएं देते हुए निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता की आवश्यकता पर बल दिया। प्रेस क्लब अध्यक्ष राजीव बबेले (सप्पू) ने कहा कि 30 मई 1826 को हिन्दी के प्रथम समाचार पत्र उदन्त मार्तण्ड का प्रकाशन हुआ था। इसके संपादक पं. जुगल किशोर शुक्ल ने अपनी निर्भीक और क्रांतिकारी लेखनी के माध्यम से भारतीय समाज में जागरूकता का संचार किया तथा ब्रिटिश शासन के विरुद्ध जनमत तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि अनेक बाधाओं, प्रतिबंधों और प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद भारतीय पत्रकारिता ने स्वतंत्रता आंदोलन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन किया। उन्होंने वर्तमान समय में लोकतंत्र के संरक्षण एवं संवर्धन में प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि पत्रकारिता समाज और शासन के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य करती है। उन्होंने सभी पत्रकारों को हिन्दी पत्रकारिता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए सत्य, निष्पक्षता और जनहित के मार्ग पर निरंतर कार्य करने का आह्वान किया। संचालन प्रेस क्लब महामंत्री अमित सोनी ने किया। गोष्ठी में अध्यक्ष राजीव बबेले सप्पू, महामंत्री अमित सोनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय जैन कल्लू, संतोष शर्मा, पवन संज्ञा, अजय बरया, संदीप शर्मा एड., लक्ष्मी नारायण विश्वकर्मा, विनीत चतुर्वेदी, मो.नसीम, रवि चुनगी, दिनेश संज्ञा, अमित जैन मोनू, सुनील सैनी, रविशंकर सेन, सुनील जैन, कुन्दन पाल, पूजा कश्यप, अशोक गोस्वामी, अनूप सेन, अमित पाण्डेय, नीरज सुड़ेले, महेश प्रसाद शर्मा, बलराम पचौरी, अभय श्रीमाली, बृजेश पंथ, जसपाल सिंह बंटी, संजय ताम्रकार, हरीशंकर अहिरवार, आकाश ताम्रकार, शिवम अग्निहोत्री, आशीष तिवारी, निहाल सेन, विनोद मिश्रा, सुरेन्द्र जायसवाल, सूरज सिंह, राजेश कुमार राठौर, अनुराग विदुआ, कपिल नायक भैंसाई, सौरभ कुमार, अजय जैन अज्जू, सर्वदेव तिवारी, राममूर्ति तिवारी, यशपाल सिंह, मनीष पाठक, मनीष जैन मंगू, मनोज वैद्य, रमेश रायकवार, प्रदीप रिछारिया, कृष्णकांत सोनी, भगवत श्रोती, शुभम पस्तोर, श्याम दीक्षित, राममूर्ति तिवारी, अशोक तिवारी, अमित पाठक, अमित संज्ञा, अनूप राठौर, अमित पाण्डेय, बहादुर सिंह राजपूत, पुनीत सिंह, शिब्बू राठौर, शैलेष जैन पिन्टू, अनन्त सराफ, अजय प्रताप सिंह तोमर, आलोक खरे, अमित लखेरा, दिव्यांश शर्मा, शिब्बू राठौर, राहुल साहू खिरिया, अनुराग विदुआ, विकास सोनी, अजितेश जैन, पंकज रैकवार, स्वतंत्र रिछारिया, आलोक चतुर्वेदी, कमलेश साहू, भूपेन्द्र सोनी, गुरूलाल नांगल, महेश वर्मा, अर्जुन झां, अमित राठौर, सुरेन्द्र सपेरा, इमरान सहित बड़ी संख्या में पत्रकार एवं प्रेस क्लब के सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!