उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

ललितपुर में सेनिटरी गोदाम में करोड़ों का सामान खाकः 5 दमकल गाड़ियों ने 12 घंटे में पाया काबू, व्यापारी बेहोश; 30 बार टैंकर भरकर डाला गया पानी

 

ललितपुर में शनिवार रात एक सेनिटरी टाइल्स गोदाम में लगी भीषण आग को बुझाने में करीब 12 घंटे का समय लगा। इस अग्निकांड में तीन करोड़ रुपये से अधिक का टाइल्स और सेनिटरी का सामान जलकर खाक हो गया। आग की भयावहता देखकर गोदाम संचालक बेहोश हो गया, जिसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाना पड़ा।

घंटाघर निवासी आकाश गुप्ता की यह गोदाम झांसी मार्ग पर नवीन गल्ला मंडी के सामने स्थित है। शनिवार रात करीब 9:30 बजे आकाश गुप्ता गोदाम बंद करके घर गए थे। लगभग आधे घंटे बाद रात 10 बजे उन्हें गोदाम में आग लगने की सूचना मिली। वे तुरंत मौके पर पहुंचे और दमकल विभाग को सूचित किया।

दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन आग इतनी भीषण थी कि उस पर काबू पाना मुश्किल हो रहा था। आग बुझाने के लिए गोदाम की दीवार को जेसीबी मशीन से तोड़ना पड़ा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, बजाज पावर प्लांट और महरौनी से भी दो अतिरिक्त दमकल गाड़ियां बुलाई गईं। कुल पांच दमकल गाड़ियों ने 30 से अधिक बार पानी भरकर आग बुझाने का प्रयास किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!