उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
तेज़ रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल में मारी टक्कर बाल बाल बचा युवक
ललितपुर में बड़ी नहर के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक को मामूली चोटें आई हैं। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को उपचार के लिए भेजा गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। हादसे के बाद कुछ समय तक क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।




