विद्यालय जाते समय छात्रा के साथ की छेड़छाड़,उलाहना देने पर पिता को किया मरणासन्न
पीड़िता ने एस पी को सौंपा ज्ञापन
ललितपुर । कसवा तालबेहट के एक मोहल्ला की छात्रा को विद्यालय आते जाते समय एक युवक कई।दिनों से पीछा कर अश्लील हरकते कर रहा था।।छात्रा कई दिनों तक बर्दाश्त करती रही। लेकिन जब युवक ने एक दिन उसे।रोककर अश्लील हरकते की तो छात्रा ने घर आकर अपने परिजनों को घटना बताई। जब छात्रा।का।पिता ने उलाहना दिया।तो युवक एवं उसके।परिजनों ने असभ्य व्यवहार कर भगा दिया। इसके बाद युवक ने मौका।पाकर अपने साथियों के साथ छात्रा के पिता को अकेला पाकर जानलेवा।हमला।कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस को सूचना देने के बाद कोई कार्यवाही न होने से उनके हौसले बुलंद है,और वह तरह तरह से धमका रहे है। सोमवार को पीड़ित छात्रा की मां ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर आरोपियों पर कार्यवाही किए जाने एवं घायल पति का चिकित्सीय परीक्षण कराकर न्याय दिलाने की मांग की है।
कसवा तालबेहट के एक मुहल्ले में रहने बाली महिला ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर बताया कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री कस्बे में स्थित।एक।इंटर कालेज।में अध्यनरत है। विगत कई।दिनों से।मुहल्ले का एक लड़का उसका पीछा कर।रेकी कर।रहा है। एक दिन उसने उसकी पुत्री को रोककर उसके साथ।अश्लील हरकत की। जिसकी शिकायत पुत्री ने घर आकर की। जब।उसके पति ने घर जाकर उलाहना दिया तो उल्टे परिजनों द्वारा धमकाया गया। आरोप है कि 31 मई की सुबह 11 बजे उसके पति नया बस स्टैंड के पास खड़े थे उसी दौरान उक्त व्यक्ति अपने आधा दर्जन साथियों के।साथ चारपहिया वाहन से आया और उसके पति को घेर कर उनके ऊपर जानलेवा।हमला कर दिया
जिससे।उसके पति गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने इसकी सूचना 112 पर दी। कुछ देर बाद पुलिसकर्मी गाड़ी से मौके।पर पहुंचे,लेकिन आरोपी जान से।मारने की धमकी देकर भाग गए। महिला का आरोप है कि इस हमले में उसके पति को गंभीर चोटें आई है। महिला ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर उनके विरुद्ध कार्यवाही किए जाने की मांग की है।




