उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
शराब पार्टी के दौरान युवक से मारपीट
आधा दर्जन लोगों पर पीटने का आरोप, सीएचसी में भर्ती ललितपुर जिले के मड़ावरा थाना क्षेत्र के ग्राम गिदवाहा में शराब पार्टी के दौरान एक युवक से मारपीट की घटना सामने आई है। घायल युवक को परिजनों ने उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया है।
जानकारी के अनुसार, बुधवार की रात ग्राम गिदवाहा निवासी 20 वर्षीय छोटू पुत्र प्रयागदास गंधर्व अपने घर के बाहर बैठा था। आरोप है कि तभी एक कबाड़ खरीदने वाला युवक वहां आया और छोटू को शराब पिलाने के लिए गांव की शराब दुकान पर ले गया। दोनों ने वहां शराब पी। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हो गया।




