उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

बिजली संकट को लेकर आम आदमी पार्टी ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

 

 

ललितपुर। आम आदमी पार्टी ललितपुर इकाई ने उत्तर प्रदेश में बढ़ती बिजली कटौती, महंगी बिजली दरों, स्मार्ट मीटर की गड़बड़ियों और विद्युत नीतियों के विरोध में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी सत्य प्रकाश को सौंपा। पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि भीषण गर्मी के बावजूद प्रदेश के कई क्षेत्रों में लंबे समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से आम जनता, किसान, व्यापारी और छात्र परेशान हैं।

 

ज्ञापन में अघोषित बिजली कटौती पर रोक लगाने, निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने, स्मार्ट मीटर और फर्जी बिलिंग की निष्पक्ष जांच कराने, बिजली दरों में वृद्धि रोकने और उपभोक्ताओं के लिए प्रभावी शिकायत निवारण तंत्र स्थापित करने की मांग की गई। साथ ही बाराबंकी की घटना की उच्चस्तरीय जांच कर पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की भी मांग उठाई गई।

 

ज्ञापन पर जिलाध्यक्ष विवेक जैन सहित पार्टी के कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के हस्ताक्षर मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!