उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

जेसीबी की खुदाई में क्षतिग्रस्त हुई पाइपलाइन, हजारों लीटर पानी बहकर बर्बाद

 

 

ललितपुर। शहर के बुड़वार रोड पर सड़क किनारे पाइपलाइन डालने के लिए जेसीबी मशीन से की जा रही खुदाई के दौरान जलापूर्ति पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। पाइपलाइन टूटने से बड़ी मात्रा में पानी सड़क पर बहने लगा, जिससे हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बुड़वार रोड पर चल रहे खुदाई कार्य के दौरान जेसीबी मशीन का पंजा भूमिगत पाइपलाइन से टकरा गया, जिससे पाइपलाइन फट गई। इसके बाद तेज दबाव के साथ पानी बाहर निकलने लगा और देखते ही देखते सड़क पर पानी भर गया।

 

स्थानीय लोगों ने बताया कि एक ओर जहां गर्मी के मौसम में पेयजल की समस्या बनी रहती है, वहीं दूसरी ओर लापरवाही के चलते इस प्रकार पानी का बर्बाद होना चिंता का विषय है। लोगों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को सूचना देकर क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!