संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान
ललितपुर। जखौरा थाना क्षेत्र के ग्राम सिरोंन कला में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया, जबकि गांव में शोक का माहौल व्याप्त है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।
प्राप्त जानकारी अनुसार जखौरा थाना क्षेत्र के ग्राम सिरोंन कला निवासी बहादुर लोधी (51) पुत्र फूल सिंह लोधी ने शनिवार को अपने घर के बरामदे में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची जखौरा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक के भतीजे सौरभ लोधी ने पुलिस को सूचना देते हुए बताया कि आत्महत्या के कारणों की जानकारी नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।




